फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में ट्रेवेल्स व्यापार : ड्राइवर व कंडक्टर को भी नहीं दे पा रहे वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
संकट में ट्रेवेल्स व्यापार : ड्राइवर व कंडक्टर को भी नहीं दे पा रहे वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना कर्फ्यू खुलने के बाद भी अभी तक टूर एंड ट्रेवेल्स का व्यापार पटरी पर नहीं लौट सका है। लोगों के पास रुपयों की कमी और कोरोना के खौफ के कारण लोग यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। जिससे ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक और टैक्सी चालकों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। ट्रेवेल्स व्यापारियों की मांग है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान की अवधि में वाहनों पर लगने वाले टैक्स में रियायत दी जाए। जिससे कि ट्रेवेल्स एजेंसी और टैक्सी चालक दोनों को ही आर्थिक संकट से न जूझना पड़े। हाल तो यह हो गए हैं कि बसों में कार्य करने वाले ड्राइवर व कंडक्टर को वेतन भी नहीं दे पा रहे हैं।
टैक्स में मिले छूट
दो माह से लोग यात्रा के लिए कम निकल रहे हैं। जिसके कारण टैक्सी संचालकों और ट्रेवेल्स एजेंसियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थिति को नियंत्रण में आने में अभी समय लगेगा। सरकार को टैक्स में छूट देने की ओर सोचना चाहिए। - असलम।
विज्ञापन

नहीं हुई बुकिंग
ट्रेवल एजेंसी का कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू और कोरोना के खौफ के कारण लोग घूमने के लिए नहीं जा रहे हैं। शादियों के सीजन में भी वाहनों की बुकिंग बहुत कम रही है। जिससे स्थिति और खराब हो गई। - पप्पू ठेकेदार।
सरकार दे कुछ राहत
ट्रेवल एजेंसी संचालकों के घरों में रोटी के लिए भी संकट खड़ा हो गया है। इस दौर में भी वाहनों पर लगातार टैक्स चालू होने से स्थिति और बिगड़ रही है। समय से टैक्स जमा न होने की स्थिति में पेनल्टी भी लग रही है। सरकार को राहत देनी चाहिए। - राजकुमार।
विज्ञापन

कमाई लगभग बंद
टैक्सी संचालकों को घर चलाना काफी कठिन हो रहा है। ड्राइवरों को वेतन देने के साथ ही अन्य खर्चे भी लगातार जारी हैं। कमाई बंद होने और खर्चे लगातार जारी रहने से संकट हो रहा है। - भीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें