फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांवों में राशन वितरण की जांच करेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच गांवों में राशन वितरण की जांच करेंगे अधिकारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान मुफ्त राशन वितरण के आदेशों की अब अधिकारी मॉनीटरिंग करेंगे। इसके लिए प्रभारी अधिकारी और एडीएम वित्त ने संबंधित एसडीएम को आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सदर तहसील के पांच गांवों में वितरण का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियों के संचालन पर सरकार ने रोक लगा दी थी, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों के रोजगार बंद हो गए और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। सरकार ने ऐसे लोगों के लिए मुफ्त राशन वितरण की योजना शुरू करते हुए प्रत्येक कार्ड धारक परिवार को पांच किलो राशन वितरण के आदेश दिए थे। मई माह के राशन का वितरण प्रत्येक स्थिति में 31 मई तक किया जाना था। अब सरकार ने आदेश दिए हैं कि अधिकारी राशन वितरण की समीक्षा और सत्यापन करें, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को राशन मिल सके। एडीएम वित्त व नोडल अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने एसडीएम सदर को आदेश दिए हैं कि पांच गांवों बहलीमपुरा, वलीपुरा, गंगेरुआ, सुनहरा व मरगूबपुर में राशन वितरण का सत्यापन करते हुए रिपोर्ट प्रेषित की जाए। इसके साथ ही अन्य तहसीलों के अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में राशन वितरण का सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें