फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बाहर से आने वालों को करानी होगी कोविड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बाहर से आने वालों को करानी होगी कोविड जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना की गति को रोकने के लिए मोहल्ला और ग्राम समितियों की मदद ली जाएगी। यदि कोई व्यक्ति बाहर से आकर अपनी जांच नहीं कराता है तो समिति ऐसे लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को देगी। यह बातें बुधवार को डीएम ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। डीएम ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि महामारी लगातार पैर पसार रही है, ऐसे में लोगों को जागरूक होने की अधिक आवश्यकता है। यदि सख्ती की जाएगी तो गरीबों को काफी परेशानी होगी। अन्य जिलों, राज्यों से आने वाले लोगों की बॉर्डर पर ही चेकिंग की जा रही है। जिले के सभी छह बस स्टैंड और तीन रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की जांच की भी व्यवस्था की गई है। गेहूं खरीद के बारे में बताया कि अभी तक जिले में 5929 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जबकि पिछले वर्ष 13 अप्रैल तक गेहूं की खरीद शुरू भी नहीं हुई थी। एसएसपी भारती सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर सतर्क रहें। नियमों का पालन करें। यदि कोई इसका उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान स्थलों पर आशा व आंगनबाड़ियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मतदान के लिए आने वाले प्रत्येक मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी तो वहीं सैनिटाइजर की भी पर्याप्त व्यवस्था होगी।
सीडीओ अभिषेक पांडेय ने बताया कि अभी तक चुनाव के लिए प्रशिक्षण के दौरान 157 कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं। उक्त कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अंतिम मौका है। यदि अभी भी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव संबंधी शिकायत के लिए डीएम रविंद्र कुमार ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यहां पर आचार संहिता के उल्लंघन, शराब बिक्री की शिकायत 05732-282828, 282160 और 280424, 9045098193, 9045098175 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर कोविड कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। शिकायत के लिए 05732-283338, 283336 और 281123 के साथ 9045098278 व 9045098303 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें