फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने कहा, ग्रामीण जिसे तेंदुआ बता रहे, वह जंगली बिल्ली हो सकती है

विज्ञापन
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव नंदगढ़ी में तेंदुआ की तलाश करते वन विभाग के अधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
अफसरों ने कहा, ग्रामीण जिसे तेंदुआ बता रहे, वह जंगली बिल्ली हो सकती है
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव नंदगढ़ी में तेंदुआ नहीं मिला। इससे अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम भी सर्च अभियान चलाने के बाद वापस लौट आई है। अफसरों ने अब आशंका जताई है कि जिसे ग्रामीण तेंदुआ बता रहे थे, वह जंगली बिल्ली हो सकती है।
विज्ञापन

गांव नंदगढ़ी के ग्रामीणों ने गत सोमवार वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी थी कि गांव में एक तेंदुआ का बच्चा देखा गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी हासिल कर तेंदुआ के बच्चे की तलाश के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर सर्च अभियान शुरू किया। विभागीय टीम ने शाम तक गांव के करीब चार किलोमीटर के क्षेत्र में ड्रोन की मदद से सर्च अभियान चलाया। इसके बाद मंगलवार की सुबह भी टीम ने गांव में पहुंचकर जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने बताया कि अब इस तरह का कोई भी जानवर दिखाई नहीं दिया है। रात्रि के समय अधिकतर ग्रामीण जागे रहे। फिर भी विभाग की टीम ने कुछ देर गांव में सर्च अभियान चलाया, जब कुछ हाथ नहीं लगा तो उसके बाद टीम वापस लौट आई। डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि आशंका जताई जा रही है ग्रामीण जिसे तेंदुआ बता रहे थे। वह जंगली बिल्ली हो सकती है, क्यों कि यह बिल्ली भी तेंदुआ की तरह दिखाई देती है। टीम की ओर से गांव में चलाए गए सर्च अभियान में तेंदुआ का बच्चा कहीं भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें