फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के बॉर्डर पर गेहूं माफिया पर नजर रखेंगी टीमें

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनपद के बॉर्डर पर गेेहूं माफिया पर नजर रखेंगी टीमें
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में दूसरे राज्यों में होने वाली गेहूं की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कालाबाजारी रोकने के लिए जनपद के बॉर्डर पर अब टीमें तैनात रहेंगी, जो रात-दिन चेकिंग करके बाहर से आने वाले गेहूं को पकड़ेेंगी। माफिया जनपद का गेहूं भी दूसरे राज्यों में नहीं ले जा सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। डीएम के आदेश पर हापुड़, अलीगढ़ समेत अन्य जनपदों के बॉर्डर पर टीम तैनात की जाएंगी।
शासन के आदेश पर जनपद में एक अप्रैल से गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गत वर्ष शासन ने जो लक्ष्य दिया था उससे कहीं अधिक गेहूं खरीद जिला प्रशासन को इस बार करनी है। खरीद शत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने गेहूं माफिया पर नजर रखनी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि माफिया दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक में गेहूं की कालाबाजारी करते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी अब गेहूं माफिया पर नजर रखने के लिए कमर कस ली है। दूसरे राज्यों में जनपद का गेहूं ना पहुंचे इसके लिए जनपद के बॉर्डर पर कई टीमों का गठन किया जाएगा। अलीगढ़, हापुड़ और दिल्ली बॉर्डर पर टीमों को लगाया जाएगा। टीम द्वारा दिन-रात बॉर्डर पर चेकिंग की जाएगी और गेहूं की कालाबाजारी को रोका जाएगा। जिला विपणन विभाग के अनुसार जनपद में करीब छह टीमों का गठन किया जाएगा। इनमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी रहेंगे। इसके अलावा टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। जनपद में पूरी तरह से गेहूं की कालाबाजारी को रोका जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में गेहूं की फसल आते ही माफिया सक्रिय हो जाते हैं। इस धंधे से जुड़े लोग सीधे किसानों से संपर्क कर गेहूं की खरीद कर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर बेचते रहे हैं। इस तरह के मामले पूर्व के वर्षों में भी सामने आते रहे हैं। विभाग की ओर से ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी होती रही है। गत वर्ष करीब आठ माफियाओं पर कार्रवाई की गई थी। लेकिन इस बार जिला प्रशासन ने गेहूं माफिया पर शिकंजा कसने और गेहूं की कालाबाजारी को रोकने के लिए तैयारी में जुट गया है। यदि बनाई गई टीमों ने निष्पक्षता और नियमित चेकिंग की तो गेहूं माफिया बच नहीं सकेंगे।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम = जनपद में गेहूं की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए डीएम के निर्देश पर टीमों का गठन किया जा रहा है। टीम दिन-रात में बॉर्डर पर चेकिंग करेंगी। दूसरे राज्यों में गेहूं किसी भी सूरत में नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार शनिवार को डिबाई स्थित अनाज मंडी में पहुंचे। जहां पर उन्होंने गेहूं खरीद के लिए पीसीएफ के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर पीसीएफ सचिव अमिष राघव उपस्थित मिले। डीएम ने क्रय केंद्र पर किसानाें के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कांटे को चलवाकर देखा और किसानों का पंजीकरण करवाने के साथ गेहूं समर्थन मूल्य पर ही खरीदने को कहा। उनके साथ एसएसपी संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्रा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें