फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की शिकायतें नहीं सुन रहे अफसर, संबधित अफसरों पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता की शिकायतें नहीं सुन रहे अफसर, संबधित अफसरों पर गिरी गाज
विज्ञापन

बुलंदशहर/ खुर्जा। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर नाराज डीएम ने बीएसए, एमए और तहसीलदार समेत 10 अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। सर्वाधिक मामलों को लंबित रखने के लिए डीएम ने एडीओ पंचायत बुलंदशहर को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए कड़ी चेतावनी भी दी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित शिकायतों का निस्तारण शीघ्र करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में खुर्जा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 42 शिकायतें आईं थीं। जिसमें सिर्फ चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायतों के निस्तारण का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 10 विभागों में की गई शिकायतों में कुल 75 शिकायतें लंबित होने के चलते डिफाल्टर की श्रेणी में जा चुकी थीं। इसे देखने के बाद डीएम भड़क उठे और संबंधित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर की श्रेणी में जाने पर एडीओ पंचायत बुलंदशहर, प्रधानाचार्य आईटीआई, सीवीओ, तहसीलदार शिकारपुर, बीएसए, अपर मुख्य अधिकारी पंचायत, अधिशासी अभियंता विद्युत, बीडीओ जहांगीराबाद, बीडीओ अगौता, सहायक विकास अधिकारी ऊंचागांव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर, एसडीएम लवी त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सान्या छावड़ा, सीओ, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी = शासन की मंशा के अनुरूप आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का त्वरित रूप से समाधान किया जाता है। जिन अफसरों ने शिथिलता बरती है, उनको प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें