फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग स्कैन नहीं होने पर अधिवक्ता से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
फास्टैग स्कैन नहीं होने पर अधिवक्ता से अभद्रता
विज्ञापन

बुलंदशहर। तीन दिन पहले नरौरा टोल टैक्स पर अधिवक्ता की गाड़ी का फास्टैग स्कैन न होने पर उनके साथ अभद्रता की गई। नगर की प्रीत कॉलोनी निवासी अधिवक्ता रोहित कुमार शर्मा ने शनिवार को अन्य अधिवक्ताओं के साथ एसएसपी के पास पहुंच कर मुलाक़ात की। बताया कि 23 फरवरी की रात वह बाहर से आ रहे थे। नरौरा टोल टैक्स पर जब उनकी गाड़ी पहुंची तो उनकी गाड़ी का फास्टैग स्कैन नहीं हुआ। इस पर टोलकर्मियों ने दो गुना टैक्स मांगा तो उन्होंने अपने अधिवक्ता होने का परिचय दिया, लेकिन उन्होंने एक न सुनी और अभद्रता करते हुए हत्या तक करने की धमकी दी। साथ ही दोगुना टोल लेकर पर्ची पर गलत गाड़ी नंबर डाल दिया। एसएसपी से टोलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता अनुज चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, राकेश कुमार, उपेंद्र कुमार, नौशाद अली, कासिम खां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें