फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त करा रहे मनवीर के ब्रेन ट्यूमर का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त करा रहे मनवीर के ब्रेन ट्यूमर का इलाज
विज्ञापन

बुलंदशहर। ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे मनवीर की बीमारी का इलाज कराने का जिम्मा अभिनेता संजय दत्त ने उठाया है। थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची के पिता द्वारा अन्य बच्चों की मदद किए जाने का कार्य किए जाने पर अभिनेता की फाउंडेशन द्वारा संपर्क कर जानकारी दी गई। सात माह पूर्व ब्रेन ट्यूमर के चलते सर्जरी कराने के बाद अब तक 30 लाख रुपये का खर्चा हो चुका है।
सदर तहसील क्षेत्र निवासी थैलेसीमिया पीड़ित शिवानी के पिता मनवीर सिंह जनपद समेत देशभर के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। अब तक वह केंद्र और प्रदेश सरकार से कई बच्चों का मदद दिलवाने के साथ उपचार करवा चुके है। वहीं, प्रदेश के कई जनपदों में थैलेसीमिया पीड़ितों का उपचार करवाने, दवा और ब्लड चढ़वाने की सुविधा भी शुरू करवा चुके है। समाजसेवी मनवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने जुलाई में नगर के निजी चिकित्सक डॉ. राजीव अग्रवाल को दिखाया तो एमआरआई जांच की सलाह दी। एमआरआई कराने पर ब्रेन ट्यूमर आया तो दिल्ली सर्जरी कराने को कहा। बताया कि चिकित्सक द्वारा सलाह देने पर दिल्ली अपोलो में भर्ती करवाकर अपना उपचार शुरू करवा दिया। 18 जुलाई को ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी की गई। इस दौरान अस्पताल में करीब तीन माह तक उपचार चला। इसके बाद दवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

मनवीर सिंह ने बताया कि जनपद समेत देशभर के थैलेसीमिया पीड़ित और उनके परिजनों की प्रार्थना का असर है जो चिकित्सकों द्वारा सफल ऑपरेशन रहा। बताया कि जिसकों भी ब्रेन ट्यूमर होने की जानकारी मिलती वह सहयोग करने के साथ जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता।
विज्ञापन

थैलेसीमिया पीड़ितों की मदद करते रहने का समाचार पढ़ने के बाद अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने मनवीर को फोन करके जानकारी ली। ब्रेन ट्यूमर की बीमारी बताने पर प्रिया दत्त द्वारा मदद का आश्वासन दिया गया। बताया कि वर्तमान में दो हजार रुपये प्रतिदिन का एक कैप्सूल लेना पड़ता है। अभिनेता की बहन प्रिया दत्त द्वारा 90 दिन की दवाई कोरियर के माध्यम से भेज दी गई है। जो जल्द ही प्राप्त हो जाएगी। वहीं, मनवीर सिंह समेत उनकी बेटी शिवानी ने अभिनेता और उनकी बहन का आभार जताया। बताया कि इससे पूर्व राष्ट्रपति भवन और नगर के सामाजिक संगठनों द्वारा भी इलाज में मदद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें