फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 जोड़ों ने दी एक-दूजे को जिंदगी साथ बिताने का वचन

विज्ञापन
नुमाईश ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न होती विवाह की रस्म। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
72 जोड़ों ने दी एक-दूजे को जिंदगी साथ बिताने का वचन
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को नुमाइश ग्राउंड स्थित एक आरएन निकुंज हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 72 जोड़ों ने एक दूजे के साथ जीने की कसमें खाईं। इस दौरान मुस्लिम रीति रिवाज से 13 मुस्लिम जोड़ों ने और हिंदू रीति रिवाज से 59 जोड़े दांपत्य जीवन की डोर में बंधे। इस दौरान संभ्रांत लोगों व अफसरों ने इन नवदंपतियों के वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग को दिसंबर माह में शादी कराने के लिए 65 जोड़ों का 33.65 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया था। कार्यक्रम की लोकप्रियता को देखते हुए गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 80 जोड़ों को पंजीकृत किया गया। इनमें से नौ जोड़े किन्हीं कारणवश नहीं आ पाए। इसके बावजूद मंडप में 72 जोड़ों का सामूहिक विवाह और निकाह कराया गया। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने प्रति जोड़े के लिए 51 हजार रुपये का बजट जारी किया। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में जारी किए गए, जबकि छह हजार रुपये पंडाल और खाना, नाश्ता तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए खर्च किया गया। जबकि, 10 हजार रुपये का सामान दूल्हा और दुल्हन को नए जीवन की शुरुआत करने के लिए भेंट किया गया। राज्य मंत्री अनिल शर्मा, सांसद डा. भोला सिंह, सदर विधायक उषा सिरोही, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, सीडीओ अभिषेक पांडेय और समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्रपाल ने नवदंपतियों को गिफ्ट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन को संवारने में जुटी रही किशोरियां
महिला कल्याण चेतना समिति की सचिव रंजना अग्रवाल के नेतृत्व में 23 किशोरियों ने सभी दुल्हनों को सजाया। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक इन्होंने सभी दुल्हनों को सजाया। समिति ने समस्त दुल्हनों को सौंदर्य प्रसाधन की एक किट भी नि:शुल्क भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें