फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279 - फोटो : Chris Oldham
विज्ञापन
महिला को अगवा कर किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर/अनूपशहर। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर सो रही महिला का सोमवार देर रात तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सात घंटे के भीतर उन्हें दबोच लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने उन्हें तहरीर दी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी सोमवार रात को खाना खाकर घर के बाहरी हिस्से में सो रही थी। अन्य परिजन अंदर सो रहे थे। देर रात में गांव निवासी आरोपी सोलंकी, हरिओम और राजेश ने उसका अपहरण कर लिया और अज्ञात स्थान पर ले गए। यहां आरोपी सोलंकी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह पत्नी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाल ने बताया कि मामले में तत्काल तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें