फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, भीड़ को कार ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, भीड़ को कार ने रौंदा
विज्ञापन

बुलंदशहर/ अहमदगढ़। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में गांव खुदादिया के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया और मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान डिबाई की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने भीड़ को टक्कर मार दी। जिसमें आठ ग्रामीण घायल हो गए और अन्य ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ शिकारपुर ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बुदपुर निवासी 22 वर्षीय आकाश पुत्र भूरे सिंह बाइक से डिबाई गया था। जहां से वह मंगलवार देर शाम को बाइक से ही वापस अपने गांव लौट रहा था। जब वह अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुदादिया के निकट बदायूं-दिल्ली हाईवे पर पहुंचा तो तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग निकला। इस दौरान अन्य ग्रामीण भी वहां एकत्रित हो गए और बचाव में जुट गए। बताया गया कि इसी दौरान डिबाई की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने भीड़ को टक्कर मार दी। जिसमें गांव खुदादिया निवासी ऋषिपाल, अनोखी देवी, खिल्लू सिंह, गौरी, पुष्पेंद्र, पवन, तरुण और सतीश गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की फोर्स और सीओ शिकारपुर मौके पर पहुंचे। सीओ शिकारपुर गोपाल सिंह के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अभी तक कार को नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शिकारपुर गोपाल सिंह - हादसे में गंभीर रुप से घायल एक युवक आकाश को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। कार ने आठ ग्रामीणों को टक्कर मारी थी। उनका भी उपचार चल रहा है। ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें