फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं, 11वीं कक्षा के छात्रों को पंजीकरण का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नौवीं, 11वीं कक्षा के छात्रों को पंजीकरण का एक और मौका
विज्ञापन

बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा नौ और 11वीं के छात्र-छात्राओं को राहत दी गई है। इसके तहत बोर्ड ने कक्षा नौ और 11वीं में प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि को बढ़ाते हुए 10 जनवरी तक कर दिया है। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं का अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। वह अब अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए प्रति छात्र-छात्रा को 50 रुपये पंजीकरण के रूप में देना होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कोरोना संकट के चलते प्रदेश सरकार की अनुमति के बाद कक्षा नौ और 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने की तिथि बढ़ाकर अब 10 जनवरी कर दी है। छात्र नौवीं और 11वीं कक्षा में अग्रिम पंजीकरण के लिए अब 10 जनवरी तक प्रवेश ले सकेंगे। बोर्ड ने प्रधानाचार्यों को नौवीं और 11वीं में अध्ययनरत छात्रों को 50 रुपये प्रति छात्र की दर से शुल्क कोषागार में जमा करने और पंजीकरण शुल्क सूचना एवं छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की तिथि 10 जनवरी कर दी है। वहीं, संस्था के प्रधान पंजीकृत छात्रों की फोटो नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ा दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें