फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिजली बिल नहीं जमा करने पर नहीं कटेगा कनेक्शन, जाने पूरी जानकारी

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब बिजली बिल नहीं जमा करने पर नहीं कटेगा कनेक्शन, जाने पूरी जानकारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के जिन लोगों पर पावर कारपोरेशन का तीन माह का बकाया चल रहा है। उनके लिए अच्छी खबर है। ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। बिजलीकर्मी उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर बकाया जमा करने के लिए जागरूक करेंगे। ओटीएस योजना के तहत बकाया जमा करवाने के लिए विभाग ने कोविड-19 को देखते हुए योजना बनाई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान काफी लोगों के काम-धंधे चौपट होने के साथ आर्थिक तंगी सामने आ रही है। इस बात को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस क्रियान्वयन किया है। ओटीएस योजना के तहत बिजलीकर्मी बकायेदार उपभोक्ताओं के घर पर दस्तक देंगे। लेकिन किसी भी बकायेदार उपभोक्ता का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि बिजली का बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले के तीन माह वाले बकाया उपभोक्ताओं का योजना के तहत कनेक्शन न काटने के साथ बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें