फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: चारों पदों पर एक साथ मतदाता चुनेंगे अपना नेता

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: चारों पदों पर एक साथ मतदाता चुनेंगे अपना नेता
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इस बार चार पदों के लिए एक साथ वोट डाले जाएंगे। साथ ही वार्ड आरक्षण पर उम्मीदवारों की नजरें लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि आगामी फरवरी महीने में वार्डों का आरक्षण हो सकता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। गांवों की कमान प्रशासकों के हाथों में आ गई है। सरकार की मंशा मार्च में पंचायत चुनाव कराने की है। पिछली बार ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव एक साथ हुए थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव अलग से हुए थे। इस बार समय बचाने के लिए चारों पदों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी है। यानि, एक मतदाता को इस बार चार बैलेट पेपर पर मोहर लगानी होगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर ग्राम प्रधान-ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी-जिला पंचायत सदस्य के लिए अलग-अलग बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ में वोटर को दो बैलेट पेपर देकर भेजा जाएगा। इसके अलावा चुनाव लड़ने का सपना देख रहे उम्मीदवारों की नजरें वार्ड आरक्षण पर लगी हैं। माना जा रहा है कि माह फरवरी में वार्ड आरक्षण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें