फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत की पटिया टूटने पर नीचे दबा दस वर्षीय बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत की पटिया टूटने पर नीचे दबा दस वर्षीय बालक, मौत
विज्ञापन

डिबाई। गांव दानपुर में शनिवार शाम दस वर्षीय बालक अपने घर की छत पर खेल रहा था। इस दौरान छत की पटिया टूटने से वह नीचे आ गिरा। पटिया के नीचे मासूम दब गया। परिजन व ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दानपुर के मोहल्ला फूल डोल वाली गली निवासी राम गोपाल सिंह का दस वर्षीय पुत्र मोहित शनिवार शाम को घर की छत पर खेल रहा था। बताया गया कि इसी दौरान घर की पुरानी छत की पटिया, लकड़ी सेट और पत्थर टूट गए और नीचे गिरने लगे। जिससे मासूम मोहित भी असंतुलित होकर नीचे आ गिरा और मलबे में नीचे दब गया। शोरशराबा होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने मलबे को हटाकर लहूलुहान हालत में मोहित को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दो भाइयों हिमांशु से मृतक मोहित दो वर्ष छोटा था। वह डीपीएस स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां मालती सहित परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें