फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में जा रहे बाइक सवार को कार ने रौंदा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात में जा रहे बाइक सवार को कार ने रौंदा, दो की मौत
विज्ञापन

अनूपशहर। बुलंदशहर मार्ग पर गांव दुगरऊ के पास कार ने मोपेड सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुधवार को जहांगीराबाद के गांव चचरई निवासी नौशाद का अनूपशहर निवासी आबिद की बेटी से निकाह था। जिसमें शामिल होने के लिए चचरई निवासी गुलजार (30) पुत्र शमशेर और जहांगीराबाद के मोहल्ला जटियान निवासी रमजानी (40) पुत्र रसीद मोपेड से अनूपशहर आ रहे थे। अनूपशहर क्षेत्र के गांव दुगरऊ के पास अनूपशहर की ओर से आ रही कार ने मोपेड में सामने से टक्कर मार दी। मोपेड सवार गुलजार व रमजानी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि का भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सदाकत, असलम व रफ्फन निवासी मुस्करा थाना कादर चौक जिला बदायूं गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गुलजार व रमजानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। गुलजार व रमजानी की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। शादी के रंग में भ्ंाग पड़ गया और लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। एसडीएम पदमसिंह सीएचसी पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। एसडीएम ने पीड़ित परिजनों को प्रशासन की ओर पूरी तरह सहयोग दिए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि शासन के प्रावधानों के अनुरूप पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

परिवार का पालन पोषण करते थे मृतक
गुलजार के छोटे-छोटे पांच बच्चे हैं, जिनमेें तीन लड़की व दो लड़के हैं और रमजानी के छोटी-छोटी सात लड़कियां हैं। दोनों ही मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। मुखिया की मौत हो जाने से दोनों परिवारों के सामने भरण पोषण का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

अरुणा राय, थाना प्रभारी अनूपशहर - दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें