शिकारपुर क्षेत्र के करैना गांव में मेजर ध्यानचंद के तहत सड़क निर्माण कार्य करते लोग।
- फोटो : BULANDSHAHR
खिलाड़ी शांति स्वरूप के नाम से जानी जाएगी करैना की सड़क
बुलंदशहर। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शांति स्वरूप के नाम से शुक्रवार को पैतृक गांव में सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। हाईवे से खिलाड़ी के घर तक सड़क का निर्माण मेजर ध्यानचंद विजय पथ योजना के तहत निर्माण कराया जाएगा। जिसका 28 अगस्त को डिप्टी सीएम द्वारा वर्चुअल रैली के माध्यम से लोकार्पण किया जा चुका है।
शिकारपुर क्षेत्र के गांव करैना निवासी कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले के साथ देश का कई बार नाम रोशन कर चुका है। वर्ष 2003 से 2019 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्तर पर 39 गोल्ड, चार रजत और चार कांस्य पदक जीत चुके है। जनपद के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के सम्मान में प्रदेश सरकार द्वारा गत अगस्त माह में मेजर ध्यानचंद पथ योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप समेत तीन अन्य खिलाड़ियों के गांव में योजना के तहत 5.47 किमी सड़क का निर्माण 176.39 लाख की लागत से कराया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने शुक्रवार को गांव में आकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। सर्वप्रथम निर्माण को लेकर लोकार्पण शिलापट को लगा दिया है। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। बताया कि गांव में 2.70 किमी करैना संपर्क मार्ग का निर्माण 52.34 लाख की लागत से होगा। पीडब्ल्यूडी अफसरों ने बताया कि संबंधित सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद खिलाड़ी के नाम से जानी जाएगी।