फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारपुर में लूटकांड : इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर में लूटकांड : इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र में सराफ से हुई लूट के बाद एसएसपी ने बृहस्पतिवार देर रात थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उन पर क्षेत्र में गश्त न करने, पैदल मार्च न करने और कार्य में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई किए जाने की बात बताई जा रही है।
गौरतलब है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से लूट की वारदात के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। देर रात एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की। बताया जाता है कि क्षेत्र में आदेश के बाद भी नियमित रूप से न तो पैदल गश्त किया जा रहा था, न ही चेकिंग चल रही थी। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे सराफ अतुल मित्तल के साथ लूट की घटना हुई है। अपराध नियंत्रण में पूर्ण रूप से विफल रहने के कारण उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके स्थान पर निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़ को शिकारपुर थाने का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने शिकारपुर पहुंचकर ली जानकारी : डीएम रविंद्र कुमार शुक्रवार को शिकारपुर स्थित गोशाला और नगर पालिका का निरीक्षण करने के बाद शिकारपुर थाने पर भी गए, जहां उन्होंने सीओ गोपाल सिंह व थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ से लूटकांड की पूरी जानकारी हासिल की। डीएम के पहुंचने की सूचना पर व्यापारी भी एकत्र होकर थाने पर पहुंच गए और खुलासे की मांग करते हुए प्रभावी कार्रवाई की भी मांग की, जिस पर डीएम ने पुलिस अफसरों को जल्द से जल्द वारदात के राजफाश के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें