फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेला पर लगा प्रतिबंध, मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा मेले पर लगा प्रतिबंध, मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन

बुलंदशहर । इस साल कोरोना की मार सभी त्योहार और पर्वों पर पड़ी है। अब प्रशासन ने अनूपशहर गंगा किनारे लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेला भी कोरोेना को देखते हुए स्थगित कर दिया है। हर साल यह मेला करीब 15 दिन तक चलता था, जिसके न लगने पर लोगों में मायूसी छा गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार लगने वाले मेले में करोड़ों रुपये का व्यापार होता था, यूपी के अलावा अन्य राज्यों से भी स्नानार्थी गंगा में स्नान करने के लिए आते हैं। वहीं, इस दौरान जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

हर साल जनपद के अनूपशहर में कार्तिक स्नान के लिए हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड समेत अन्य जनपदों से स्नानार्थी आते है। इस उपलक्ष्य में गंगा नदी के पास ही एक मेला भी लगता है। जिसमें बेहिसाब भीड़ और खरीदारी की जाती है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा स्नान और मेला कोरोना की भेंट चढ़ गया। शासन ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस साल स्नान और मेले पर रोक लगा दी है। जिससे जनपद समेत अन्य राज्यों के लोगों में मायूसी छा गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि शासन द्वारा इस वैश्विक महामारी को देखते हुए मेला स्थगित कर दिया गया है। बताया कि इस बारे में सात नवंबर को एसडीएम अनूपशहर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। जिसमें तहसील स्तर के अधिकारी, नगर पालिका के सभासद व गणमान्य व्यक्तियों से इस बारे में वार्ता की गई। इसमें श्रद्धालुओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि का प्रयोग न करने तथा एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में कोविड-19 के केसों की संख्या बढ़ने को देखते हुए 30 नवंबर को लगने वाले कार्तिक गंगा स्नान मेला के आयोजन को सर्व सम्मति से स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें