फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण का जेई ईवीएम लेकर गायब, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण का जेई ईवीएम लेकर गायब, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। सदर सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में विकास प्राधिकरण के जेई की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जेई को अतिरिक्त ईवीएम देकर उसकी ड्यूटी सलेमपुर थाना क्षेत्र में लगाई गई थी। वह वहां पर नहीं पहुंचा और बिना बताए ही ईवीएम लेकर गायब हो गया। मंगलवार देर शाम चुनाव बाद उनके फ्लैट पर छापा मारा तो वह वहां भी नहीं मिला। इस कारण देर रात नगर कोतवाली में जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बुधवार सुबह जेई के कार्यालय पहुंच कर पुलिस ने ईवीएम को बरामद कर लिया है।
सोमवार शाम विकास प्राधिकरण के जेई महेश अग्रवाल की ड्यूटी सलेमपुर क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर लगी थी। उन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त ईवीएम मशीन देकर भेजा गया था। इस मतदान केंद्र पर सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर पहुंच गए, लेकिन महेश अग्रवाल नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था और उनका फोन भी स्विच ऑफ जा रहा था। बाद में एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार के आदेश पर दूसरे जेई को उनके स्थान पर भेजा गया था। देर रात में में नगर कोतवाली क्षेत्र में महेश अग्रवाल के फ्लैट पर पुलिस ने दबिश दी थी। वह वहां भी मौजूद नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार देर रात एडीएम प्रशासन के आदेश पर जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बुधवार सुबह विकास प्राधिकरण के कार्यालय में पुलिस ने पहुंच कर महेश अग्रवाल को पकड़ा और उनसे ईवीएम बरामद कर ली। पुलिस ने मशीन को जिला प्रशासन के समक्ष जमा करा दिया है। हालांकि, महेश अग्रवाल को थाने नहीं लाया गया। हालांकि, अफसर इस मामले में अभी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें