फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में घुल रहा प्रदूषण का जहर, एक्यूआई 350 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा में घुल रहा प्रदूषण का जहर, एक्यूआई 350 के पार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। बुधवार को एक्यूआई 350 से अधिक होने पर आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही। जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानियां हुईं।
बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। बावजूद इसके जिले में प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। बुधवार को सुबह के समय आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही, जिसका असर दोपहर तक नजर आया। स्मॉग से सांस के रोगियों की परेशानियां शुरू हो गई हैं। साथ ही नेत्र रोगियों की भी परेशानियां बढ़ गई हैं। चिकित्सकों के अनुसार वायु प्रदूषण बढ़ने से लोगों में सांस लेने व गले की बीमारियों के बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। इससे बचने के लिए लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। वहीं, दूसरी ओर प्रदूषण विभाग की ओर से जारी किए गए सूचकांक में जिले का एक्यूआई 352 मापा गया। जो दिल्ली और नोएडा से अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी - वायु प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए प्रयास जारी है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। तापमान में गिरावट होने से भी एक्यूआई पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें