फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगे 12.22 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगे 12.22 लाख
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जालखेड़ा निवासी दीपक कुमार से दिल्ली और गुरुग्राम निवासी निशांत और ऋषि दुआ ने फ्लैट दिलाने के नाम पर 12.22 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने उनसे अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए भविष्य में रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी है। देहात पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जालखेड़ा निवासी दीपक कुमार ने बीते दिनों एसएसपी को पत्र भेजा था। जिसमें उन्होंने बताया था कि कुछ माह पूर्व उसकी मुलाकात हरियाणा के गुरुग्राम पाल बिहार निवासी निशांत और ऋषि दुआ निवासी लाजपतनगर नई दिल्ली से हुई थी। आरोपियों ने उसे एनसीआर क्षेत्र में एक फ्लैट दिलाने का आश्वासन दिया और एक फ्लैट दिखाया था। जिसके एवज में आरोपियों ने उससे 12.22 लाख रुपये लिए थे और जल्द ही रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया था लेकिन समय रहते आरोपियों ने फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं कराई, जिसके बाद पीड़ित ने उनसे जल्द रजिस्ट्री कराने को कहा। लेकिन, आरोपी बार-बार टालते रहे। बीते दिनों पीड़ित को अपने ठगे जाने की जानकारी हुई और उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। साथ ही भविष्य में रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी है। देहात कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें