फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

442 करोड़ की जिला योजना पर आज लग सकती है मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
442 करोड़ की जिला योजना पर आज लग सकती है मुहर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के विकास के लिए प्रशासन ने 442 करोड़ की जिला योजना का खाका तैयार किया है। इस पर शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक मे मुहर लग सकती है।
प्रत्येक चालू वित्त वर्ष की जिला प्रशासन की ओर से जिला योजना तैयार की जाती है। इसमें सभी सरकारी विभागों से जनपद में होने वाले विकास कार्यों के लिए खाका तैयार किया जाता है। विगत वर्ष 2019-20 में जिला योजना के तहत 402 करोड़ का बजट बनाया गया था, जिसके तहत जनपद में अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। अब एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2020-21 शुरू होने वाला है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों ने पिछले दिनों सभी सरकारी विभागों से विकास कार्यों पर खर्च होने वाली राशि की डिमांड मांग ली थी। यह डिमांड मिलने के बाद जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय की ओर से जिला योजना बना कर तैयार कर ली गई है। इसमें प्रत्येक सरकारी विभाग द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों के साथ उस पर खर्च होने वाली अनुमानित राशि को दर्शाया गया है। अब जिला योजना को जनपद के प्रभारी मंत्री की बैठक में पास करवाया जाना है। इसलिए विभाग ने पिछले दिनों प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा था। इस पर अब जिले के प्रभारी मंत्री की शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में जिला योजना के बजट पर मुहर लग सकती है। जिला योजना के पास होने पर उसे फिर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट=
जिला योजना के पास होने पर जनपद में होगा विकास
442 करोड़ की जिला योजना के पास होने पर जनपद का विकास होगा। इसमें सभी विभागों का अलग-अगल बजट शामिल है और इससे होने वाले विकास कार्य भी शामिल किए गए हैं। इसके पास होने पर शासन से विकास कार्यों के लिए सभी विभागाें को राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

कोट =
आगामी वित्त वर्ष की जिला योजना बनकर तैयार हो गई है। इसे पास करवाने के लिए जनपद के प्रभारी मंत्री शुक्रवार को बैठक लेंगे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
- प्रमोद कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या विभाग अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें