फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना के चलते यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का चल रहा मूल्यांकन कार्य दो अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। विभाग के अफसरों के अनुसार अब बोर्ड से नई तिथि मिलने पर मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। ऐसे में संभावना है कि रिजल्ट आने में भी देरी हो।
जिले में पांच केंद्राें पर मूल्यांकन कार्र्य 16 मार्च से शुरू हुआ था। इस दौरान दो दिन तक दो हजार परीक्षकों ने 4.20 लाख में से 41 हजार से अधिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाआें का मूल्यांकन किया। गत दिवस मूल्यांकन केंद्रों पर सैनिटाइजर आदि की भी व्यवस्था की गई थी। मूल्यांकन के दौरान परीक्षकाें में भी कोरोना डर देखा जा रहा था। अफसरों ने बताया कि मंगलवार देर रात्रि शासन और बोर्ड का आदेश प्राप्त हुआ है कि दो अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाआें का मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में बुधवार से अब मूल्यांकन नहीं होगा। हालांकि बुधवार को मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षक भी पहुंचे, लेकिन जब उन्हें स्थगित होने के आदेश का पता चला तो वह वापस लौट गए। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि अब बोर्ड द्वारा नई तिथि जारी होने के बाद ही मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन स्थगित होने पर बोर्ड का रिजल्ट भी देरी से जारी होगा। मूल्यांकन स्थगित होने की जानकारी सभी परीक्षकों समेत अन्य अफसरों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

खुला मिला स्कूल तो मान्यता होगी रद्द
बुलंदशहर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सभी एबीएए आदेश जारी किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में सभी संचालित आठवीं कक्षा तक के स्कूलों का निरीक्षण करें। यदि कोई स्कूल खुला मिलता है तो उसकी मौके पर ही मान्यता रद्द कर दी जाए। उन्होंने यह भी बताया कि यह आदेश शासन और शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी - स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को आदेश दे दिया गया है कि कलक्ट्रेट में आने जाने वालों का टेंपरेचर चेक किया जाए। बुधवार से स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कलेक्ट्रेट गेट पर लगा दी है। इसके अलावा पंपलेट आदि बांटकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें