फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल से पर्ची नहीं मिलने पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
नरसेना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
मिल से पर्ची नहीं मिलने पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

ऊंचागांव। क्षेत्र के नरसेना गन्ना क्रय केंद्र पर मंगलवार को गन्ना किसानाें ने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि रजपुरा मिल से उन्हें पर्ची नहीं मिल रही हैं, जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नरसेना और कमालपुर के किसानों ने रजपुरा चीनी मिल गन्ना क्रय केंद्र नरसेना पर गन्ने की पर्चियां नहीं मिलने पर जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने गन्ना अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि इस क्रय केंद्र पर फर्जी बांड बनवाकर और अधिकारियों से सांठगांठ कर कुछ लोगों को खूब गन्ना की पर्चियां आवंटित की जा रही हैं। सक्रिय दलाल दूर-दराज के क्षेत्र के किसानों से कम रेट पर गन्ना खरीदकर यहां तौलकर मौज उड़ा रहे हैं। जिन किसानों के पास खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है। उन किसानों को पर्चियां समय से नहीं मिल पा रही है। दर्जनों किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी से मुलाकत की और अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने किसानों की समस्या सुनकर किसानों की गन्ने की फसल का पुन: सर्वे करा कर फर्जी बांडों को बंद कराने का आश्वासन दिया। साथ ही फर्जी बांड बनवाने वालों केखिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। प्रदर्शन में किसान लाल सिंह राणा, धर्मवीर चौहान, पप्पू सिंह, संजू सिंह, उत्तम कुमार, जयप्रकाश चड्ढा, कलुआ सिंह, मूलचंद आदि सहित किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें