बर्बाद फसल देख किसान बेहोश, हायर सेंटर रेफर
औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव परवाना में आंधी-बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल देखकर किसान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में किसान को बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया।
गांव परवाना निवासी किसान विजय सिंह रविवार को अपने खेतों पर घूमने के लिये गया था। आंधी-बारिश के चलते गेहूं की बर्बाद हुई फसल देखकर किसान अचानक जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। किसान को गिरता देख पास के खेत में काम रहे किसान भागकर पहुंचे और परिजनों को सूचित किए। परिजनों ने बेहोशी की हालत में किसान को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने किसान की हालत गंभीर देख दिल्ली हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया, जहां उक्त किसान की हालत गंभीर बताई गई है।