फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जबरन पति के साथ भेजने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को जबरन पति के साथ भेजने का आरोप
विज्ञापन

बुलंदशहर। जेवर के मोहल्ला कम्बूहान निवासी सलीम ने पुलिस पर दहेज पीड़िता अपनी पुत्री को जबरन पति के साथ भेजने का आरोप लगाया। बेटी के ससुरालियों से उसकी जान का खतरा बताते हुए गर्भ गिरवाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुुंचे जेवर निवासी सलीम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2016 में सिकंदराबाद निवासी युवक से की थी। शादी के बाद से ही ससुरालिए मारपीट करने लगे, जिसको लेकर ससुरालियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी जांच बाद में महिला सेल बुलंदशहर आ गई। तीन जनवरी 2020 को वह और उसकी बेटी महिला सेल पहुंचे। आरोप लगाया कि वहां पर सभी अधिकारी ससुरालियों से मिल गए और जबरन एक कागज पर फैसलानामा लिखवा लिया और बेटी को जबरन पति के साथ भेज दिया। आरोप है ससुरालिए उसके बाद से बेटी साथ लगातार मारपीट करते हैं और फैसलेनामे पर उसके हस्ताक्षर करवाने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि बेटी के पेट पर लात घूंसों से मारा, जिससे उसका गर्भ गिरने की संभावना है। जब बेटी ने डायल 112 पर कॉल की तो मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पीड़ित पिता ने एसएसपी से दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने संबंधित पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें