फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा राहत के लिए मिले पांच करोड़ आठ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा राहत के लिए मिले पांच करोड़ आठ लाख
विज्ञापन

बुलंदशहर। बारिश-ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल और चक्रवात के पीड़ित परिवाराें को आपदा राहत आयुक्त ने पांच करोड़ आठ लाख रुपये की धनराशि जिला प्रशासन को आवंटित कर दी है, जो सोमवार को ट्रेजरी के खाते में पहुंच जाएगी। चक्रवात के पीड़ित परिवारों को राशि का वितरण सोमवार को तहसील में होगा, जबकि फसल बर्बादी का मुआवजा किसानों को आपदा राहत कोष से वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि विगत शुक्रवार को चक्रवात की चपेट में आकर स्याना क्षेत्र के गांव खिदरपुर और सूरजपुर के ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खिदरपुर और सूरजपुर के 117 ग्रामीणों को जिला प्रशासन प्राकृतिक आपदा राहत कोष से पांच हजार 200 रुपये प्रति व्यक्ति को क्षतिपूर्ति देगा। 117 लोगों को छह लाख आठ हजार 400 रुपये सोमवार को तहसील में आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही चक्रवात के चलते पांच ग्रामीणों के मकान ध्वस्त हुए हैं। इन्हें जिला प्रशासन 95 हजार 100 रुपये प्रति परिवार को मुआवजा देगा। वहीं दूसरी ओर बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जिला प्रशासन मुआवजा देगा। इसके लिए आपदा राहत आयुक्त ने जिले को पांच करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। यह धनराशि सोमवार को ट्रेजरी के एकाउंट में पहुंच जाएगी। जिन किसानों की फसल 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है उन्हें जिला प्रशासन आपदा राहत कोष से मुआवजा देगा। जिला प्रशासन ने 21 करोड़ रुपये 16 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन करके शासन को रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें