टैक्टर की ट्रॉली खरीदने पर ऑनलाइन ठगी
डिबाई। ट्रैक्टर की ट्रॉली खरीदने के लिये एक दुकानदार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत की है। कोतवाली निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
नगर निवासी ट्राली निर्माता धर्मजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ट्रॉली बनाने का कार्य करते हैं। एक ग्राहक ने ट्रॉली खरीदने के लिये मोबाइल पर बात कर बीस हजार एडवांस धनराशि भेजने के लिये मोबाइल पर फोन नंबर मांगा। नंबर भेजने के बाद उक्त अज्ञात युवक ने 20 हजार रुपये भेजने की बात कहकर एप्लीकेशन चेक करने को कहा। जब रुपये नहीं आए तो उक्त युवक ने मोबाइल पर लिंक भेजने को कहा। लिंक भेजने के बाद बीस हजार रुपये तो नहीं आए परंतु दुकानदार के खाते से पांच बार में रुपये निकल गए।