फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच बुलंदशहर महोत्सव का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
नुमाइश प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन करती कमिश्नर अनीता सी मेश्राम। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बारिश के बीच बुलंदशहर महोत्सव का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

बुलंदशहर। बारिश के बीच बुलंदशहर महोत्सव का शुक्रवार शाम मेरठ मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम द्वारा विधिवत फीता काटकर, हवन कर व शांति के प्रतीक कबूतरों को आकाश में उड़ाकर शुभारंभ किया। इस दौरान जिला प्रशासनिक अधिकारी जहां मौजूद रहे। वहीं, शुभारंभ के दौरान भी प्रदर्शनी की तैयारी चलती रही।
नुमाइश के जहीर गेट पर शाम करीब 5.30 पर मेरठ मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचीं। गेट पर पूजा अर्चना संपन्न करवाकर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कबूतर उड़ाए। इसके बाद बैरन हॉल में जिलाधिकारी, सीडीओ और नगर मजिस्ट्रेट संग हवन यज्ञ में आहुति दी। इस दौरान बारिश जारी रहने से नगरवासियों की भीड़ नदारद रही। इससे आयोजकों में मायूसी छाई रही। वहीं, मंडलायुक्त ने बुलंदशहर महोत्सव का सफल आयोजन कर जिले के लोगों को एक अच्छा संदेश देने की बात कही। इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ सुधीर कुमार रुंगटा, एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्र, प्रदर्शनी समिति से जुड़े मोहम्मद मुकीम आजाद और डॉ. हितेश कुमार कौशिक समेत जिले के अन्य समाजसेवी और प्रदर्शनी से जुडे़ पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे-अधूरे महोत्सव में नहीं सजी दुकानें
बुलंदशहर। बुलंदशहर महोत्सव का शुक्रवार को आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी मैदान में हुल्लड़ बाजार समेत प्रमुख बाजारों में दुकानें लग नहीं पाई। वहीं, कुछ दुकानों की तैयारी चलती रही। प्रदर्शनी में बच्चों से लेकर बड़ों के मनपसंद झूले भी देर शाम तक लगे नहीं। कुल मिलाकर अव्यवस्थाओं के जिला प्रशासन ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर दिया। हालांकि आधी-अधूरी तैयारियों के बीच और बारिश होने से महोत्सव में लोग पहुंच तो नहीं पाए। अगर मौसम साफ रहता तो भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता। वहीं, प्रदर्शनी मैदान में जलभराव के साथ साफ-सफाई भी नहीं की गई। बुलंदशहर महोत्सव के वरिष्ठ प्रभारी/एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि बुलंदशहर महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। जल्द ही पूर्ण प्रदर्शनी लग जाएगी। बुलंदशहर महोत्सव का अन्य वर्षों की तरह आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें