फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने खोजा कानपुर की महिला का बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने खोजा कानपुर की महिला का बैग
विज्ञापन

बुलंदशहर। फोन करने पर एसएसपी ने मलकापार्क के वासरूम में भूलकर गई महिला का बैग ढुढ़वाया। अपना बैग भूलकर महिला आगरा पहुंच गई थी। याद आने पर उसने एसएसपी को फोन किया था। बैग मिलने पर महिला ने एसएसपी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी एक मामले का खुलासा करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उसी समय एक महिला का फोन उनके पास आया। महिला ने एसएसपी को बताया कि वह कानपुर की रहने वाली है। किसी काम से वह बुलंदशहर आई थी। जल्दबाजी के कारण कालाआम चौराहा स्थित मलकापार्क के वाशरूम में वह अपना बैग भूल गई। महिला ने बताया कि इस समय वह आगरा पहुंच गई है। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि महिला काफी घबराई हुई थी। गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल अपने पीआरओ अजीत कुमार को मलकापार्क भेजा। जहां पर महिला का बैग सही सलामत मिल गया। एसएसपी ने बताया कि महिला ने जैसा बताया था बैग में रखे नगदी और अन्य सामान सुरक्षित पाए गए। इसके बाद जब एसएसपी ने महिला को बैग मिलने की जानकारी दी तो उसने एसएसपी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें