फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट किए अश्लील फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट किए अश्लील फोटो
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासाी एक युवती की सोशल साइट इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर कुछ अश्लील फोटो अपलोड कर दिए गए हैं। साथ ही फोटो अपलोड करने वाले आरोपी युवक ने पीड़िता के बारे में काफी आपत्तिजनक पोस्ट भी लिखा है। पीड़िता ने सोमवार को कार्यवाहक एसएसपी और एसपी क्राइम शिवराम यादव को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर में सोमवार को एक युवती पहुंची। जहां उसने कार्यवाहक एसएसपी शिवराम यादव को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। उसके स्टाफ के कुछ लोगों ने उसे बताया कि उसके नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट खोला गया है और उस पर कुछ विदेशी युवतियों के नग्न फोटो अपलोड किए गए हैं। साथ ही उसके बारे में भी भला बुरा लिखा गया है। जिसके बाद उसने अपनी एक सहेली के मोबाइल पर इस आइडी को देखा। युवती ने एसपी क्राइम को बताया कि उसने कभी भी इंस्टाग्राम पर अकाउंट खोला नहीं बनाया है। हालांकि, युवती ने एक युवक पर शक जताया है। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि युवती की तहरीर लेकर आई थी। उसे साइबर सेल में भेजा गया है। जांच करके आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें