फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया फायरिंग बवाल: बुलंदशहर से जुड़े हैं फायरिंग करने वाले के तार

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जामिया फायरिंग बवाल: बुलंदशहर से जुड़े हैं फायरिंग करने वाले के तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जामिया प्रोटेस्ट के दौरान फायरिंग करने वाले युवक का नाता परत दर परत जनपद बुलंदशहर से भी जुड़ता जा रहा है। सूत्रों की मानें तो वह कुछ माह पूर्व खुर्जा में हुए एक कार्यक्रम में शामिल होकर प्रशिक्षण लिया था। इसके अलावा विभिन्न संगठन के नेताओं के साथ उसके सोशल मीडिया पर फोटो भी लगातार वायरल हुए हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जामिया में चल रहे प्रोटेस्ट के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर को एक युवक हाथ में असलहा लेकर पहुंचा। जहां उसने फायरिंग की, जिसमें एक छात्र के हाथ में गोली लग गई। हालांकि, इसी दौरान उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी की पहचान गौतमबुद्धनगर की जेवर तहसील क्षेत्र निवासी के रुप में हुई है। साथ ही सामने आया कि उसने अपनी फेसबुक आईडी बनाई हुई है। जिसमें कई नेता और संगठनों से जुड़े हुए लोग उसकी फ्रेंडलिस्ट में हैं। यही नहीं वारदात से पूर्व उसने दो-तीन फेसबुक लाइव भी किए। जिसमें लोगों के कमेंट और लाइक भी थे। अब उसकी आईडी को बंद कर दिया गया है। जेवर और खुर्जा की सीमाएं सटी हुई हैं। इस वर्ग में उक्त युवक भी शामिल हुआ था। इसके बाद उसने कई फोटो भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपडेट किए थे। जिसमें विभिन्न नेता भी उसके साथ शामिल नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें