फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का कार्ड देने पहुंचे मां-बेटे को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का कार्ड देने पहुंचे मां-बेटे को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित रिश्तेदारी में बहन की शादी का कार्ड देने पहुंचे युवक व उसकी मां को आरोपियों ने बंधक बना लिया। आरोपियों ने इस दौरान उनके साथ जमकर मारपीट की और चारपाई से बंाधकर पीड़ितों को करंट के शॉट देकर प्रताड़ित किया। पीड़ितों ने थाने पर पहुंच कर मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी महिला वेदवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी खानपुर थाना क्षेत्र के गांव चठेरा में रिश्तेदारी है। वर्ष 2016 में उसका चठेरा निवासी फुफेरे भाई ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी। बेटे की नौकरी लगने के बाद वह रुपये वापस कर देगा। पीड़िता ने रुपये दे दिए थे, लेकिन समय बीतने के बावजूद आरोपी ने रुपये वापस नहीं किए थे। वहीं, अब पीड़िता की पुत्री का शादी है। इसी के चलते वह अपने पुत्र के साथ चठेरा निवासी फुफेरे भाई के घर कार्ड देने गई थी। पीड़िता ने जब उससे रुपये मांगे तो आरोपी ने मां-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही उसके पुत्र को चारपाई से बांधकर उसे बिजली के शॉट दिए गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें