फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-गण-मन की कायम की शान, सैकड़ों लोगों ने किया दीपदान

विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा आयोजित एक दिया देश के नाम कार्यक्रम में दीप जलाते लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
जन-गण-मन की कायम की शान, सैकड़ों लोगों ने किया दीपदान
विज्ञापन

बुंलदशहर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला द्वारा ‘एक दीया देश के नाम’ कार्यक्रम नगर के राजेबाबू पार्क में आयोजित किया गया। शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्रा, सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्रा, नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग और कैनोइंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूबेेदार शांति स्वरूप ने किया। इस दौरान जिले के प्रबुद्ध नागरिक, भाकियू भानू के पदाधिकारी, महिलाएं, युवा और बच्चों के साथ सैकड़ों लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीपदान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय चेतना से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार शाम गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘एक दीया देश के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राजेबाबू पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नगर मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्रा, सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्रा, पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग और कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप ने संयुक्त रूप से दीपदान किया। कार्यक्रम में नगर के करीब 300 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर समापन तक राजेबाबू पार्क वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा। जिससे माहौल देशप्रेम की भक्ति में डूब गया। नगर मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्रा और सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस की पूर्ण संध्या पर ‘एक दीया देश के नाम’ कार्यक्रम सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम से देशभक्ति की भावना जागृत होती है और सभी को इस तरह के कार्यक्रम में प्रतिभाग करना चाहिए। नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने कहा कि पूर्व में गणतंत्र दिवस से पूर्व देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो जाता था जो गणतंत्र दिवस के बाद भी जारी रहता था। ‘एक दीया देश के नाम’ कार्यक्रम सराहनीय है। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के महासचिव धर्मेंद्र ठाकुर प्रधान क्रियावली, मंडल सचिव प्रशांत शर्मा, जिलाध्यक्ष निशांत तेवतिया, प्रधान संगठन के पदाधिकारी, हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक शैलेष सिंह व उनकी टीम, व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, पालिका सभासद, दिनेश कुमार धन्नू, सुखदेव शर्मा, संजय कटारिया, हरि मोहन माथुर, महेश चंद लोधी, अंकुश सक्सेना, दीपक शर्मा समेत काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें