Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279
- फोटो : Chris Oldham
यूपी के बुलंदशहर में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक पॉश कॉलोनी में युवक द्वारा महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के शोर मचाने व शिकायत करने पर आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। वहीं, पीड़िता की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में देहात कोतवाली क्षेत्र की एक पॉश कालोनी निवासी महिला ने बताया कि गत गत 21 जनवरी को उसके परिजन बाहर गए थे, जबकि वह घर में अकेली थी। इसी दौरान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र निवासी युवक राजू पीड़िता के घर पर पहुंच गया। आरोपी का पहले से ही उसके घर पर परिजनों के पास आना जाना था। आरोप है कि पीड़िता को अकेला पाकर आरोपी युवक ने छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। साथ ही विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी और मौके से भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों के लौटने पर मामले की जानकारी दी। साथ ही इसके बाद देहात कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली देहात प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।