फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी को तीन तलाक देकर रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पहली पत्नी को तीन तलाक देकर रचाई दूसरी शादी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को उसके पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया। साथ ही आरोपी ने अब दूसरा निकाह कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मामन कला निवासी विवाहिता ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह खुर्जा देहात के गांव क्रियावली निवासी युवक सरवर पुत्र लियाकत के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में नगदी व कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी पति ने पीड़िता को तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। आरोप है कि अब उसके पति ने कोर्ट से बिना तलाक दिए दूसरा निकाह कर लिया है। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी पति सरवर की भी तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें