फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर में जंगली सुअर के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े मृतक रामपाल सिंह के परिजन। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
यूपी के बुलंदशहर में जंगली सुअर के हमले से किसान की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव चाकला में जंगली सुअरों ने चारा काट रहे एक वृद्ध पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर पूरे गांव में शोक पसरा हुआ है, वहीं किसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव चाकला निवासी रामपाल (60) मंगलवार की शाम अपने खेतों से अपने पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। खेत पर वह चारा काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके ऊपर पीछे से जंगली सुुअरों के एक झुंड ने हमला कर दिया। किसान द्वारा शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान उनकी ओर दौड़े। किसानों को अपनी ओर आते हुए देखकर जंगली सूअर भाग निकले। लेकिन, रामपाल के शरीर के कई हिस्सों को जंगली सूअरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिससे किसान रामपाल गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा प्रसाद, डीएफओ - जंगली सुअरों के हमले में एक किसान की मौत का मामला सामने आया है। मामले में प्रत्येक बैठक में ग्रामीणों को बताया जाता है कि जंगली जानवरों की हत्या के लिए पीड़ित लाइसेंसी शस्त्र धारक किसान को विभागीय परमिशन दी जाती है। जिससे वह उसे मार सकते हैं। लेकिन, खुद विभागीय अफसर उनकी हत्या नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें