फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दिया तीन तलाक, ससुरालियों ने कमरे में बंद कर पीटा

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पति ने दिया तीन तलाक, ससुरालियों ने कमरे में बंद कर पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। आरोप है कि बाद में पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी विवाहिता हिना पुत्री जाफर ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह दो वर्ष पूर्व अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के गांव गिरौरा निवासी युवक अमजद से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुरालिए उससे संतुष्ट नहीं थे और दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता का आरोप है बीते दिनों ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। पीड़िता के विरोध करने पर उससे गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। कोतवाली देहात प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पति अमजद पुत्र बाबू, ससुर बाबू पुत्र नामालूम, सास जुबैदा पत्नी बाबू एवं देवर आमिर पुत्र बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें