यूपी के बुलंदशहर के गांवों में युवाओं की सेहत के लिए बनेंगे ओपन जिम
बुलंदशहर। गंगा यात्रा के दौरान गंगा किनारे के 27 गांवों में बनाए जाने वाले ओपन जिम को प्रशासन स्थाई रूप देगा। गांव के युवाओं को सेहत बनाने के लिए कहीं नहीं जाना होगा। इसको लेकर प्रशासन तैयारी कर रहा है।
27 जनवरी को गंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारी को तेज कर दिया है। जिला प्रशासन ने गंगा किनारे बसे 27 गांवों में ओपन जिम लगाने की कवायद भी शुरू कर दी है। इन गांवों के प्राथमिक स्कूलों अथवा पंचायतघर में ओपन जिम लगाने की व्यवस्था की जा रही है। ओपन जिम में ग्रामीण युवा कसरत करके अपने शरीर को मजबूत करेंगे और गंगा की स्वच्छता के लिए जागरूक भी होंगे। अधिकारियों की माने तो 27 जनवरी से पहले भईपुर, बिरौली, करनपुर, अनूपशहर, शेरपुर, फतेहपुर, रूढ़बांगर, भैरिया, हरिद्वारपुर, भौपतपुर, उदयपुर, कर्णवास, बिलौना, नयाबांस, बदरपुर समेत 27 गांवों में जिम का सामान मंगवाकर शुरू करवा दिया जाएगा।
--------
गंगा यात्रा को लेकर गंगा किनारे स्थित 27 गांवों में ओपन जिम सेंटर बनाए जाएंगे। जिम के सामान की खरीदारी की जा रही है।
- रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन