फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ‘किसानों की पाठशाला’ में बताया जाएगा जैविक और शून्य बजट खेती के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में ‘किसानों की पाठशाला’ में बताया जाएगा जैविक और शून्य बजट खेती के तरीके
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदेश भर में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत टीम 27 जनवरी से गंगा यात्रा निकालेगी। इसके लिए शासन स्तर पर सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में कृषि विभाग गंगा किनारे के गांवों में किसान पाठशाला लगाएगा। जिसमें किसानों को जैविक और शून्य बजट और प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक किया जाएगा। इसी बीच किसानों से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए सहयोग भी मांगा जाएगा।
कृषि विभाग किसानों को जागरूक करने व उनसे गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विभाग ने 32 गांवों में किसान पाठशाला लगाने का निर्णय लिया है। इसमें दो गांवों के किसानों के साथ एक साथ बैठकें आयोजित की जाएगी। पांच दिवसीय यह कार्यक्रम होगा जिसमें करीब 16 सभाएं होगी। जिसमें किसानों को जैविक खेती और शून्य बजट प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक किया जाएगा। भविष्य के लिए जैविक खेती कितनी जरूरी है उसके बारे में भी बताया जाएगा। जैविक खेती से किसानों की आय दोगुनी करने पर चर्चा की जाएगी। सभाओं के लिए किसानों को एकत्र करने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान, बीडीओ, एडीओ और जन प्रतिनिधियों को दी जाएगी। खेतों में रसायन के प्रयोग से गंगा नदी को क्या नुकसान हो रहा है उसके बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। इस टीम में कृषि उपनिदेशक आरपी चौधरी, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार, कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल सिंह, कृषि संरक्षण अधिकारी घनश्याम वर्मा, उद्यान अधिकारी धीरेंद्र सिंह, विज्ञान केंद्र के प्रभारी शिवसिंह, मौसम वैज्ञानिक डा. विवेक राज, गन्ना अधिकारी डीके सैनी आदि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
32 गांवों में करीब 16 सभाएं आयोजित करने का कार्यक्रम है। किसानों को जैविक खेती और गंगा को निर्मल बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। - आरपी चौधरी, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें