हेड कांस्टेबल से शातिरों ने ठगे 30 हजार रुपए
बुलंदशहर। नगर स्थित पुलिस कार्यालय में तैनात हंड कांस्टेबल से शातिरों ने स्कूटी दिलवाने के नाम पर हजारों रुपये की नगदी ठग ली। पीड़ित हेड कांस्टेबल ने आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
हेड कांस्टेबल बृजेश वर्तमान में पुलिस कार्यालय स्थित अभिसूचना ईकाई विभाग में तैनात हैं। उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उनकी मुलाकात पुलिस लाइन परिसर में तौफिक निवासी वालिया विडूलेन केएमटी नगर केरल, जफरुद्दीन पुत्र अब्दुल सुबान, शरीफ पुत्र गत्थी निवासी मोहम्मद नगर नगीना जनपद मेवात हरियाणा व बल्लू राम पुत्र मालाराम सैनी निवासी माधोपुर वार्ड नंबर 17 झारली जिला सीकर राजस्थान से हुई थी। आरोपियों ने पीड़ित को एक स्कूटी को तीस हजार रुपये में बेचने का झंासा दिया था। पीड़ित आरोपियों के झांसे में आ गया और उन्हें तीस हजार रुपये भी दे दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।