फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जातिगत भेदभाव करने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में जातिगत भेदभाव करने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच जातिगत भेदभाव करना एक प्रधानाध्यापिका को भारी पड़ गया। ग्राम प्रधान द्वारा शिकायत करने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

खुर्जा ब्लॉक क्षेत्र के गांव किर्रा स्थित संविलियन विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका पर लापरवाही बरतने के आरोप हैं। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में बीएसए से शिकायत की थी। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका समय से विद्यालय नहीं पहुंच रही थी। वहीं, बच्चों को मिड-डे मील में फल और दूध आदि का वितरण भी नहीं किया जा रहा था। साथ ही वह छात्र-छात्राओं के बीच जातिगत आधार पर भेदभाव भी कर रही थी। शिकायत मिलने पर बीएसए द्वारा मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई की गई। बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि संविलियन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मनीषा राघव को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है। साथ ही परिषदीय स्कूलों के समस्त प्रधानाध्यापकों को इस तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें