फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के बाद खिली धूप ने दिलाई सर्दी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के बाद खिली धूप ने दिलाई सर्दी से राहत
विज्ञापन

बुलंदशहर। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर के बीच शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। सुबह कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ देर बाद निकली धूप का लोग आनंद भी लेते नजर आए।
विज्ञापन

जनपद में पिछले दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। इस बीच बारिश होने से सर्दी में इजाफा हो गया था। शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन नौ बजे के बाद आसमान से सूर्य की किरणें धरती पर अपना असर दिखाना शुरू कर दी। खिली धूप ने जनपदवासियों को ठंड से राहत पहुंचाई। धूप निकलने पर नुमाइश मैदान में बच्चों ने क्रिकेट का भी जमकर लुत्फ उठाया। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है, अब कोहरे से लोगों को राहत मिलेगी तथा मौसम भी साफ रहेगा। हालांकि आगामी सप्ताह में एक बार फिर से बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें