फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरणार्थियों के साथ कश्मीरी विस्थापिताें की भी चिंता करे सरकार: प्रवीण तोगड़िया

विज्ञापन
गुलावठी में सोमवार की देर शाम को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद संस्थापक अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़ि? - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
शरणार्थियों के साथ कश्मीरी विस्थापिताें की भी चिंता करे सरकार: प्रवीण तोगड़िया
विज्ञापन

गुलावठी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया सोमवार को जिले में पहुंचे। संगठन के विभाग अध्यक्ष नीरज सैनी के साथ उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का समर्थन किया और कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान से प्रताड़ित हिंदू शरणार्थियों की फ्रिक करने के साथ ही कश्मीर से विस्थापित हिंदुओं की भी चिंता सरकार को करनी चाहिए।
विज्ञापन

जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उनका अभियान राम मंदिर से रामराज्य तक का था। राम मंदिर तो बनने वाला है, मगर रामराज्य नहीं आया। जिसका नतीजा झारखंड और महाराष्ट्र में देखने को मिला है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में हुई हिंसा के विषय में डॉ. तोगड़िया ने कहा कि हॉस्टल में दूर दराज गांवों से आए छात्र-छात्राओं पर नकाबपोशों द्वारा हमला किए जाने की जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। देश के छात्रों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है, जिसे वापस लेने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संसद मे जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाना चाहिए। दो बच्चों से अधिक पर सरकारी सुविधाओं पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध होना चाहिए। इससे पूर्व डॉ. प्रवीण तोगड़िया के गुलावठी पहुंचने पर संगठन के विभागाध्यक्ष नीरज सैनी, रमेश चंद जैन, अनिल सिंहल, राजीव सैनी, शेर सिंह सैनी, ललित सैनी, कुलदीप सिंहल, कृष्ण सैनी, सोनू सैनी, ईश्वरी प्रसाद राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, मेजर वीरपाल शर्मा प्रांत महामंत्री, गौरव राघव संयुक्त प्रांत अध्यक्ष, प्रमोद कुमार प्रांत संगठन मंत्री, विवेक मिश्रा संयुक्त विभाग संगठन मंत्री आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें