फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में बादलों ने डाला डेरा, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
बुलंदशहर में रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
आसमान में बादलों ने डाला डेरा, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड,
विज्ञापन

बुलंदशहर। शनिवार शाम को जिले में बूंदाबांदी होने से फिर ठंड बढ़ गई है। रविवार को धूप खिली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद फिर बादल आने से ठंड का असर बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी सप्ताह में मौसम बदलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जनवरी माह के शुभारंभ होने से लगातार मौसम साफ रह रहा था। लगातार धूप निकलने से लोगों को बढ़ती सर्दी से राहत मिली थी। वहीं, शनिवार शाम को अचानक मौसम के करवट बदलने और बूंदाबांदी होने से सर्दी का असर पुन: बढ़ गया। रविवार सुबह के समय जहां बादल और कोहरे का असर देखा गया। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तो अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि सोमवार को बर्फीली हवा चलने की संभावना है, जिससे शीतलहर और गलन बढ़ेगी। मंगलवार व बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की मध्यम बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें