फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ हो रहे छापों से बकाएदारों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ताबड़तोड़ हो रहे छापों से बकाएदारों में हड़कंप
विज्ञापन

बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन की बकाएदारों पर ताबड़तोड़ छापा पड़ने से हड़कंप मचा हुआ है। पावर कारपोरेशन ने सवा माह में करीब 6 हजार से अधिक कनेक्शन काटे है आौर एक करोड़ से अधिक की वसूली की है।
पावर कारपोरेशन अपने बकाएदारों से तंग आ चुका है। इसके लिए कारपोरेशन के अधिकारी आए दिन वसूली के लिए कोई न कोई योजना लांच कर रहे हैं। इसमें आसान किश्त योजना और अन्य योजनाएं हैं। इसके बावजूद भी वसूली नहीं हो पा रही है। इससे बीते दिनों एमडी मेरठ ने बुलंदशहर पहुंचकर राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा बैठक की। उसमें जनपद के फिसड्डी रहने पर नाराजगी जताई। एमडी ने प्रतिदिन छापा मारकर बकाएदारों के कनेक्शन काटने और वसूली करने का आदेश दिया। बिजली अफसरों ने बताया कि पिछले करीब सवा माह में बकाया न देने पर 6,617 बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है। वहीं, कनेक्शन कटने के बाद करीब एक करोड़ से अधिक की वसूली की गई है। कनेक्शन काटने वाले करीब 1783 लोगों ने अपना बकाया चुकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अभियान लगातार जारी रहेगा। वसूली को लेकर पावर कारपोरेशन सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। बकाएदारों को बिलकुल भी बख्शा नहीं जाएगा। कनेक्शन काटने का आदेश दे दिया है। - आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर पावर कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें