फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपरकोट बवाल: जुमे से पहले जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊपरकोट बवाल: जुमे से पहले जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। बवाल के बाद जुमे से पहले जनपदभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। बवाल के बाद की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासनिक और पुलिस के अफसर रात दिन चौकस हैं। जनपद के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है। किसी भी परिस्थिति से निबटने को जिला प्रशासन अलर्ट है।
बता दें कि शुक्रवार को सीएए का विरोध करते हुए ऊपरकोट में बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने सरकारी और निजी संपत्ति का जमकर नुकसान किया था। पथराव और आगजनी हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। डीएम ने 27 थानों में स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई थी। जो दिन और रात शिफ्टों में तैनात रहते हैं। सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रतिदिन जनपद के विभिन्न इलाकों में लोगों का समझाने और भ्रमण करने का आदेश दिया गया है। सभी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए डयूटी पर मुस्तैद भी हैं। प्रतिदिन नगर में भी प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर रहे हैं। वहीं, कई संवेदनशील इलाकों में पीएसी भी तैनात कर रखी है। हर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भूड़ चौराहे से शहर की ओर आने वालों की सघन तलाशी भी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
एडीएम ने किया देर रात नगर का भ्रमण
एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने देर रात तक नगर का भ्रमण किया। जिसमें कसाई बाड़ा, नरसलघाट, सरायधारी, मामन रोड, साठा आदि में कानून व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गरीबों को कंबल भी वितरित किए। वहीं, एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंघल ने स्याना में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया और लोगों को सीएए के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बृहस्पतिवार को भी जिला प्रशासन ने पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें