फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुविधाओं से लैस होंगे बीआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सुविधाओं से लैस होंगे बीआरसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग में अब ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) को अवस्थापना सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण स्थलों पर शिक्षकों को प्रशिक्षण के समय कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े । इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक ने आदेश जारी कर दिए हैं। बीआरसी पर उपयोग होने वाले उपकरण होने से प्रशिक्षण के दौरान राहत मिलेगी।
बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसके लिए प्रत्येक वर्ष लाखों रुपये पानी की तरह बहाए जाते हैं। इसके बाद भी केंद्रों पर सुविधाओं का अभाव बना रहता है। ऐसे में इन केंद्रों पर प्रशिक्षण के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। जिसकी शिकायतें समय-समय पर प्रशासनिक अफसरों से लेकर विभागीय अफसरों और शासन तक पहुंच रही थी। जिसे शासन द्वारा संज्ञान में लिया गया और केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। शासन के निर्देश पर राज्य परियोजना निदेशालय समग्र शिक्षा के निदेशक विजय किरन आनंद ने इस संबंध में प्रदेश के समस्त बीएसए को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य परियोजना निदेशक द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार प्रशिक्षण स्थलों पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में जहां जेनरेटर, प्रोजेक्टर और फर्नीचर आदि की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। साथ ही कुछ स्थानों पर इनको किराए पर लिया जाता है। जिससे काफी धनराशि खर्च होती है। वहीं, प्रशिक्षण के दौरान सुविधाओं का अभाव होने से परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। जिससे प्रशिक्षण के लिए आने वालों पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बीआरसी केंद्रों पर प्रशिक्षण के दौरान जिन उपकरणों की जरूरत पड़ती है उनकी आदेशानुसार खरीदारी की जाएगी। जिससे प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े और किराये पर भी न लिया जा सके।
- अखंड प्रताप सिंह, बीएसए
चेतन शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें