फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी के प्रचार के लिए खुर्जा आए थे महात्मा गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
खादी के प्रचार के लिए खुर्जा आए थे महात्मा गांधी
विज्ञापन

खादी के प्रचार के लिए 1922 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी खुर्जा आए थे। जहां पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। 3 नवंबर 1922 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आगमन की सूचना जब खुर्जा के लोगों को मिली तो गांव-देहात से लेकर शहर के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। दिल्ली से महात्मा गांधी पहले सिकंदराबाद पहुंचे। सिकंदराबाद में जीटी रोड सहित कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत हुआ। फिर गांधी जी बुलंदशहर में आए। जहां लाल तालाब पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद वह खुर्जा पहुंचे थे। जहां पर कई स्थानों पर महात्मा गांधी का स्वागत किया गया। गांधी जी के स्वागत-सत्कार के लिए खुर्जावासी उमड़ पड़े। गांधी जी की एक झलक पाने की होड़ लगी हुई थी। महिला, बुजुर्ग, बच्चे और जवान हर कोई गांधी जी को देखने के लिए बेताब दिखा। इसे देखकर गांधी जी ने कहा कि खुर्जा वासियों का प्रेम देखकर मैं बहुत खुश हूं। स्वदेशी वस्त्र के रूप में उन्होंने सभी से खादी से बने कपड़े पहनने की अपील की थी। इसका असर उनके जाने के बाद से देखा जाने लगा था। बाहर के बने कपड़ों की जगह लोगों ने खादी के वस्त्र धारण करने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें